about cell division/amitosis division/meiosis division/mitosis division/inter-phase/pro-phase/meta-phase/ana-phase/telo-phase/syndroum/ of biology for all exam. from basic in hindi language
click here for Physics कोशिका विभाजन ( Cell Division)- जन्तुओ में कोशिका विभाजन सेंट्रो-सोम के द्वारा होता हैं जबकि पादपों में कोशिका विभाजन सेल-प्लेट के द्वारा होता हैं। एक कोशिका का टूटकर दो या दो से अधिक कोशिका का निर्माण करना कोशिका विभाजन कहलाता हैं। जो कोशिका टूटती है उसे मदर सेल (मात्रि कोशिका) कहते हैं और विभाजन के फ़लस्वरुप बनी नयी कोशिका को डॉटर सेल ( पुत्री कोशिका ) कहते हैं। कोशिका विभाजन तीन प्रकार का होता हैं - 1) असूत्री विभाजन 2) अर्धसूत्री विभाजन 3) समसूत्री विभाजन 1) असूत्री विभाजन ( Amitosis division )- यह विभाजन बहुत छोटे जीव जैसे- शैवाल, इस्ट, खमीर, तथा प्रोकैर्योटिक में पाया जाता हैं। इस प्रकार के विभाजन में मात्रिक कोशिका का आकार बढ़ने लगते है और आगे चलकर वह बिच से संकुचित होना प्रारम्भ हो जाता है जिस कारण केंद्र भी संकुचित होने लगता है और अतः कोशिका दो भागो में बट जाती हैं। 2) अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis division )- यह विभाजन केवल जनन कोशिका ( Sparm ➕ Ovam ) में होता है। इसमें एक मात्रि कोशिका टूटकर चार पुत्री कोशिका ...