about digestive system/elementary canal/digestive gland/salivary gland of biology in Hindi language for all exam. from basic

click here for Physics 


पाचन तंत्र ( Digestive System )-


अंगो के वैसे समूह जो पाचन के क्रिया में भाग लेते है पाचन तंत्र कहलाता हैं। 

पाचन एक जटिल क्रिया है जिसमे कार्बनिक पदार्थ टूटकर छोटे-छोटे भागो में बट जाते है। 

पाचन तंत्र के दो भाग होते है- 

1) आहार नाल ( Elementary Canal )-

यह मुख गुहा से प्रारम्भ होता है और गुदा ( Anas ) तक जाता हैं। 
पाचन के समय भोजन इसी रास्ते में रहता है। आहार नाल की लम्बाई लगभग 32 फिट रहती है। 
आहार नाल में मुख गुहा, ग्रासनली, आमाश्य, छोटी आंत, बड़ी आंत तथा गुदा आते हैं। 

2) पाचन ग्रंथि ( Digestive gland )-

यह आहार नाल से जुड़ी रहती है। इसमें Engyme निकलता है जो भोजन के पाचन में मदद करती है। 
जैसे- लार ग्रंथि, यकृत, अग्नाशय, पित्ताशय 

पाचन की क्रिया मुख गुहा से प्रारम्भ हो जाती है। सर्वाधिक समय तक भोजन अमाशय ( पेट ) में रहता है। (लगभग 4 घंटा )
छोटी आंत में पाचन का कार्य पूर्ण हो जाता हैं। बड़ी आंत में जल का अवशोसन ( Absorption ) होता हैं। 

➤ लार ग्रंथि ( Salivary gland )-
यह मानव के मुख में पाया जाता है।
 
यह तीन जोड़ी होती हैं-

1) Parotid gland  2) Submaxillary gland  3) Sublingual gland

सबसे बड़ी लार ग्रंथि Parotid होती है। जब यह वायरस के प्रभाव में आती है तो यह सूज जाती है जिसे गलसूहा (mumps ) कहते है। 

सांप में Parotid gland विष थैली का काम करती हैं। 

➤ लार में चार प्रकार के Enzyme पाय जाते हैं-

1) लाइसोजाइम  2) म्यूलिन  3) डायस्टेज  4) टायलिन 

लाइसोजाइम कीटाणुओं को मारने का काम करता है। 
म्यूलिन भोजन को चिप-चिपा बनाता है ताकि निगलने में आसानी हो जाय। 
डायस्टेज तथा टायलिन enzyme, स्टार्च या मंड को पचाकर कार्बोहायड्रेट (शर्करा ) में बदल देते हैं। 



By Prashant

Comments

Popular posts from this blog

about work of blood/रक्त का कार्य/lymph/लासिका /blood clotting/रक्त का जमना /रक्त को थक्का बनाने में महत्वपूर्ण तत्व from basic for all exam./railway/ssc/10th/12th class

about cell biology for all examination